Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानलोकल न्यूज़

Bahragora : शहीद गणेश हांसदा के गांव में पेयजल संकट, एक साल से खराब पड़ा है जल मीनार

बहरागोड़ा : प्रखंड के चिंगरा पंचायत अंतर्गत कसाफलिया (बांसदा) गांव में भीषण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। यह गांव शहीद गणेश हांसदा का पैतृक गांव है। यहां बना जल मीनार पिछले करीब एक साल से खराब पड़ा है। जल मीनार बंद होने से गांव के सैकड़ों परिवारों को पीने के पानी के लिए रोज जूझना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चे गर्मी में दो से तीन किलोमीटर दूर चापानल और कुआं से पानी ढोने को मजबूर हैं। गांव के तालाब और कुएं भी सूखने की कगार पर हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है, कि जल मीनार खराब होने की शिकायत कई बार पंचायत प्रतिनिधि से लेकर प्रखंड कार्यालय तक की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि जिस गांव के सपूत ने देश के लिए शहादत दी, वहां बुनियादी सुविधा तक नसीब नहीं है। यह प्रशासनिक उदासीनता का जीता-जागता उदाहरण है। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन से अविलंब जल मीनार की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मंईयां का सम्मान या अपमान ! फॉर्म भरवाने व सत्यापन की बात कहने वाले जिम्मेदार रोज बुला रहे कार्यालय

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!