Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर की डिमना लेक में डूबने से दर्दनाक मौत, शोक में डूबा चिकित्सा जगत

जमशेदपुर : महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) के दो जूनियर डॉक्टरों की डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई. घटना बृहस्पतिवार की देर शाम की है. हालांकि रात हो जाने के कारण दोनों का शव नहीं निकाला जा सका. शुक्रवार को गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों जूनियनर डॉक्टरों का शव पानी से निकाला। दोनों की पहचान क्रमशः जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के रूप में हुई. इस घटना के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर और शहर के चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात MGM कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर एक साथ घूमने के लिए डिमना लेक गए थे. लेक के समीप रहने के दौरान अचानक दो जूनियनर डॉक्टर पानी में घुस गए तथा देखते-ही देखते दोनों गहरे पानी में चले गए. तीसरे दोस्त ने दोनों को बचाने की पूरजोर कोशिश की. लेकिन नाकाम रहा. अंततः वह भागकर रात में पुनः एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचा तथा अपने साथियों को घटना की जानकारी दी. तूरंत पुलिस को सूचित किया गया. रात में पुलिस गोताखोर के साथ लेक पहुंची. लेकिन अंधेरा होने के कारण शव की तलाश नहीं हो पायी.
एनडीआरएफ की टीम ने खोजा शव
शुक्रवार सुबह बोड़ाम थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों, एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया. करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव डिमना लेक से बरामद कर लिए गए. दूसरी ओर शव मिलने की खबर से परिजनों और अस्पताल के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, बोड़ाम थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और जीवित बचे तीसरे साथी से पूछताछ के आधार पर मामले के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25-26 जुलाई को जमशेदपुर में




