Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंडस्वास्थ्य एवं चिकित्सा

पश्चिमी सिंहभूम बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ जिला, सुरक्षित मातृत्व अभियान में मिला राज्य स्तरीय सम्मान

चाईबासा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पश्चिमी सिंहभूम को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ जिला घोषित किया गया है। यह सम्मान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति द्वारा वर्ष 2026 की पहली तिमाही के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।

जिले को गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, एएनएम, सहिया एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने भी सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी संचालन आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके और सुरक्षित मातृत्व को और अधिक बढ़ावा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!