Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानधर्म समाजलोकल न्यूज़

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच कोल्हान की सांगठनिक बैठक चाईबासा में जल्द :  रास बिहारी मंडल

जमशेदपुर : पत्रकार एकता मंच कोल्हान की सांगठनिक बैठक जल्द ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित की जाएगी. उक्त जानकारी संगठन के अध्यक्ष रासबिहारी मंडल ने दी. उन्होंने बताया कि पत्रकार एकता मंच के गठन के बाद चाईबासा में यह पहली बैठक होगी.

उक्त बैठक में संगठन के विस्तार के अलावे पत्रकार हित से जुड़े अन्य मुद्दे पर निर्णय लिए जाएंगे. संगठन से जुड़ने वाले नए सदस्यों का स्वागत के साथ ही उन्हें संगठन में नई जिम्मेवारी सौंपी जाएगी. बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारी व सदस्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे तथा पत्रकार हित से जुड़ा मांग पत्र सौंपेंगे.

साथ ही उस दिन उक्त जिले के किसी वृद्धाश्रम में जाकर भोजन तथा बस्त्र का सहयोग प्रदान किया जाएगा. इससे पहले पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संगठन की कई बैठकें हो चुकी है. पश्चमी सिंहभूम जिले के पत्रकार साथियों के विशेष आग्रह पर चाईबासा में बैठक प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि बैठक को यादगार बनान के लिए जिला प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता सभी के समन्वय के साथ काम कर रहे हैं. बैठक की तिथि की घोषणा जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा के बाद घोषित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में विजयवर्गीय वैश्य सभा ने किया वृक्षारोपण

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!