कोल्हानझारखंड

Jadugoda : जादूगोड़ा मोड़ चौक पर खुला पहला सीएनजी फ्यूल सेंटर

महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, स्थानीय वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित झारखंड फ्यूल सेंटर में बुधवार को क्षेत्र का पहला सीएनजी फ्यूल सेंटर शुरू किया गया। इसका उद्घाटन कंपनी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा (जमशेदपुर) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कंपनी के मुख्य प्रबंधक मिथलेश कुमार, प्रबंधक सोनू कुमार सिंह, श्री पाल, कांग्रेस नेता सुबोध सिंह सरदार तथा झारखंड फ्यूल ट्रेडर के मालिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। नए सीएनजी सेंटर के शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों में उत्साह देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Muri : खाद की मनमानी कीमत और कालाबाजारी के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

सीएनजी के लिए अब जमशेदपुर जाने की जरूरत नहीं

कंपनी के अधिकारी सोनू गोप (सोनारी) ने बताया कि अब तक जादूगोड़ा के छोटे-बड़े सीएनजी वाहनों को ईंधन भराने के लिए जमशेदपुर जाना पड़ता था। नए सेंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को जादूगोड़ा मोड़ चौक स्थित झारखंड फ्यूल सेंटर में ही सीएनजी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले हाता में भी सीएनजी सेंटर खोला जा चुका है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सीएनजी सुविधा शुरू होने का स्वागत किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!