कोल्हान

केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 11 यूनिट रक्त संग्रह

जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश पर मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र स्थित केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और रक्त की कमी के कारण होने वाली परेशानियों को कम करना रहा। इस अवसर पर केंद्र के प्रभारी डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि रक्त की कमी के कारण किसी जरूरतमंद मरीज की जान न जाए, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य है और जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इस तरह के रक्तदान शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और जरूरत के समय आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

शिविर को सफल बनाने में सूरज पूर्ति, सुशांत पाल समेत केन्दाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और रक्तदाताओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!