CKPकोल्हान

मध्य विद्यालय आसनतालिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

चक्रधरपुर के मध्य विद्यालय आसनतालिया में बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा टीम एवं परिवहन विभाग, पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क संकेतों, यातायात बोर्ड और नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों को तेज गति, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने सहित सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही गुड सेमेरिटन योजना तथा सड़क दुर्घटना में पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलाल महतो ने विद्यार्थियों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लापरवाही, तेज गति और नियमों का उल्लंघन दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं।

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने तथा परिवार, विद्यालय और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। टीम ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!