Jamshedpurकोल्हान

बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ का कहर, करीब 300 मकान प्रभावित; प्रशासन ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

जमशेदपुर, 14 अगस्त। बागबेड़ा नया बस्ती क्षेत्र में लगातार बढ़ते पानी के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। नया बस्ती के रोड नंबर 1, रोड नंबर 2 और रोड नंबर 3 सहित बड़ौदा घाट जाने वाली मुख्य सड़क पर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि क्षेत्र के करीब 300 मकान बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे से बस्ती क्षेत्र में पानी तेजी से बढ़ना शुरू हुआ। स्थिति को देखते हुए जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने रात में ही जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार और अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बागबेड़ा के प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बड़ौदा घाट के बीच निर्माणाधीन बॉक्स ब्रिज पुलिया का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुबोध झा ने बागबेड़ा और जुगसलाई शिव घाट के पास स्लूस गेट का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग रखी। उन्होंने बागबेड़ा के बस्ती क्षेत्रों को जलजमाव और बाढ़ से बचाने के लिए 50 एचपी क्षमता के दो-दो मोटर लगाने का सुझाव भी दिया।

सुबोध झा ने तत्काल राहत के लिए प्रभावित लोगों के बीच चूड़ा-गुड़ और खिचड़ी की व्यवस्था कराने की मांग की। अंचलाधिकारी मनोज कुमार और बीडीओ सुमित कुमार ने यथाशीघ्र राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा प्रभावित बस्ती में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी के टैंकर और पानी घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग भी की गई। अंचलाधिकारी ने बताया कि पानी घटने के बाद क्षेत्र में टैंकर से पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा।

बस्ती में सेवा शिविर के माध्यम से राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी समाजसेवी धर्मेंद्र चौहान, मुखिया गोरी टोप्पो, बुधराम टोप्पो, उप मुखिया मुकेश सिंह, चंदन कुमार और अवधेश ठाकुर की निगरानी में किए जाने की बात कही गई है।

सुबोध झा ने सभी सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे बागबेड़ा नया बस्ती में सेवा शिविर लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में सहयोग करें।

मुख्य मांगें:

प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत सामग्री

चूड़ा, गुड़ और खिचड़ी की व्यवस्था

स्वच्छ पेयजल के लिए पानी के टैंकर

पानी घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

स्लूस गेट का निर्माण जल्द पूरा करना

बाढ़ नियंत्रण के लिए 50 एचपी के मोटर लगाने की व्यवस्था

अधूरी बॉक्स ब्रिज पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा करना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!