कोल्हानचाईबासा

खनिज परिवहन में 60 वाहनों की जांच, 14 पर लगाया गया जुर्माना

चाईबासा:प्रकाश गुप्ता: खनिज परिवहन में नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को हाटगम्हरिया-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर जिला परिवहन विभाग और हाटगम्हरिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार और थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने किया।

अभियान के दौरान खनिज परिवहन में लगे कुल 60 वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने वाहनों के परिवहन और खनन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 14 वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

अधिकारियों ने वाहन चालकों और मालिकों को खनिज परिवहन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज अद्यतन रखने तथा बिना आवश्यक कागजात के वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी।

जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य खनिज परिवहन को नियमसम्मत बनाने के साथ सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!