कोल्हान

*विश्व दृष्टि दिवस माह पर सदर अस्पताल में 12 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन* 

चाईबासा: 27वें विश्व दृष्टि दिवस माह के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय में 12 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ. सेलिन सोसन टोपनो ने किया।

इस दौरान सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र पदाधिकारी डॉ. मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, परिचारिका ज्योति हेरेंज, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर और स्वास्थ्यकर्मी मुकेश कारवा सहित प्रशिक्षु एएनएम छात्राएं उपस्थित थीं।

विश्व दृष्टि दिवस माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंखों से संबंधित बीमारियों के उपचार को प्रोत्साहित करना है। मोतियाबिंद का समय पर ऑपरेशन कराने से मरीजों की दृष्टि में सुधार लाने में मदद मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!