कोल्हान

*आदिवासी हो समाज महासभा चुनाव में हरीश सामड, इपिल सामड, सोमा कोड़ा और इंदू तियू ने दाखिल किया नामांकन*

चाईबासा: आदिवासी हो समाज महासभा के आम चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हरीश चंद्र सामड ने अध्यक्ष, इपिल सामड ने उपाध्यक्ष, सोमा कोड़ा ने महासचिव और इंदू तियू ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।

सभी उम्मीदवारों ने हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज महासभा भवन के चुनाव कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी सनातन बिरुवा और सोमा कोड़ा के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया।

हरीश चंद्र सामड महासभा के निवर्तमान संयुक्त सचिव हैं। इपिल सामड आदिवासी हो समाज युवा महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वहीं, सोमा कोड़ा महासभा के निवर्तमान महासचिव हैं। इंदू तियू आदिवासी हो समाज महिला महासभा में पदाधिकारी रह चुकी हैं।

चुनाव पदाधिकारी सनातन बिरुवा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी 25 नवंबर 2026 को होगी। स्क्रूटनी के दौरान सभी उम्मीदवारों को अपने साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक लाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से समय पर चुनाव कार्यालय पहुंचकर जांच प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

आदिवासी हो समाज महासभा के आम चुनाव में अब तक कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। अध्यक्ष पद के लिए हरीश चंद्र सामड और विजय सुंबरुई ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए इपिल सामड, महासचिव पद के लिए सोमा कोड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए इंदू तियू ने नामांकन पत्र जमा किया है।

मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों की नजर 25 नवंबर को होने वाली स्क्रूटनी पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!