कोल्हान

*जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 27 नवंबर को चक्रधरपुर में, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर लेंगे भाग*

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर 2026 को चक्रधरपुर के बनमालीपुर मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता सुबह 6 बजे शुरू होगी। इसमें पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, अंडर-20 बालक वर्ग के लिए 8 किलोमीटर, अंडर-18 बालक वर्ग के लिए 6 किलोमीटर और अंडर-16 बालक वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी।

वहीं महिला वर्ग में 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। अंडर-20 बालिका वर्ग के लिए 6 किलोमीटर, अंडर-18 बालिका वर्ग के लिए 4 किलोमीटर और अंडर-16 बालिका वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की प्रतियोगिता रखी गई है।

अंडर-20 वर्ग में 25 जनवरी 2007 से 24 जनवरी 2009 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-18 वर्ग के लिए 25 जनवरी 2009 से 24 जनवरी 2011 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे। वहीं अंडर-16 वर्ग में 25 जनवरी 2011 से 24 जनवरी 2013 के बीच जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। नामांकन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। दूर-दराज के प्रखंडों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने जिले के सभी विद्यालयों, खेल संस्थानों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

प्रतियोगिता का आयोजन बनमालीपुर मैदान, चक्रधरपुर में 27 नवंबर को सुबह 6 बजे होगा। अधिक जानकारी के लिए 9162545431, 6200857855 और 9955801491 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!