कोल्हान

*टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के नए अधिकारी नीतीश कुमार का स्वागत*

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस के नवनियुक्त इमरजेंसी ऑफिसर सह क्षेत्रीय प्रबंधक नीतीश कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद आयोजित बैठक में विभाग के वर्तमान कार्यों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई।

पूर्व सिविल डिफेंस अधिकारी सह क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ के स्थानांतरण के बाद नीतीश कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान संतोष कुमार ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

उन्होंने आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, बचाव कार्य और जन-जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही इन गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा रेलकर्मियों एवं आम नागरिकों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने की योजनाओं पर चर्चा की गई।

संतोष कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार इससे पहले गुजरात कैडर में एडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से रेल सिविल डिफेंस की गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।

बैठक में सहायक सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर कल्याण कुमार साहू, डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, अनामिका मंडल, गीता कुमारी, सरस्वती मुर्मू, पी. हरि बाबू और प्रशांत कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त अधिकारी का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहयोग करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!