कोल्हान

*एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग में गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को 15 रनों से हराया*

चाईबासा: एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग 2026-27 के तहत चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चक्रधरपुर की शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा को 15 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। शाह स्पोर्ट्स की जीत में हरविंदर सिंह ने अहम भूमिका निभाते हुए 31 रन देकर छह विकेट हासिल किए।

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की टीम 18.5 ओवर में 98 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से हर्ष बाजरा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे।

गोप एवं सिंह क्लब बड़ा जामदा की ओर से शुभम ओझा ने 19 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि रुतुराज महंथी ने 30 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

जीत के लिए 30 ओवर में 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोप एवं सिंह क्लब की टीम हरविंदर सिंह की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 19 ओवर में 83 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से रोनित घोष ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका।

शाह स्पोर्ट्स की ओर से हरविंदर सिंह ने 31 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, करण कुमार और महेश सुलेंद्र दास ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस तरह शाह स्पोर्ट्स अकादमी ने 15 रनों से मुकाबला जीत लिया।

लीग के तहत अगले मैच में मंगलवार को चक्रधरपुर के देवेंद्र माझी क्रिकेट क्लब का मुकाबला चाईबासा के फ्रेंड्स कोल्ट्स से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!