कोल्हान

किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर सड़क पर पड़ा पेड़ बना हादसे का खतरा

गुवा संवाददाता। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर ओम शांति स्थल मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे मुख्य सड़क पर गिरा पेड़ वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पेड़ को बीच से काटकर सड़क से हटाने का प्रयास किया गया है, लेकिन उसका आधा हिस्सा अब भी सड़क के एक हिस्से पर पड़ा है। इससे मार्ग बाधित हो गया है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

वर्षा ऋतु में इस मार्ग पर दिन-रात घना कोहरा छाया रहता है। खासकर रात के समय कम दृश्यता के कारण सड़क पर पड़ा पेड़ वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं दे सकता। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय लोगों एवं वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से सड़क पर पड़े पेड़ के शेष हिस्से को तत्काल हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!