कोल्हान

जदयू ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती, जेपी सेतु पर विधायक सरयू राय समेत नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जमशेदपुर महानगर, पूर्वी सिंहभूम की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जेपी सेतु स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय शामिल हुए। उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा देश और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष, त्याग और लोकतंत्र की मजबूती के लिए किए गए ऐतिहासिक प्रयासों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों और संपूर्ण क्रांति के आह्वान को आज भी प्रासंगिक बताते हुए कहा कि उनकी विचारधारा समाज को अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और जनहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।

जदयू कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र की सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। नेताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, प्रेम सक्सेना, दीपक गौड़, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, अभय सिंह, विवेक पांडे, विजय सिंह, नीलरंजन श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा, अर्जुन यादव, राकेश कुमार, बृजेन्द्र सिंह, किशोर सिंह, सुनील सिंह, वी.के. शर्मा, गणेश चंद्रा, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सैनी, हरभजन सिंह, पूनम देवी, महावीर सिंह, सुधीर कुमार एवं हितेश ठक्कर सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!