Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानचाईबासा

मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय में ईएलसी क्लब कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी मतदाता जागरूकता की सीख

चाईबासा: मांगीलाल रूंगटा प्लस टू विद्यालय में बुधवार को Electoral Literacy Club (ELC) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। उनके साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित सदर और खूंटपानी प्रखंड के बीडीओ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने ईएलसी कार्यक्रम के उद्देश्य और इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, नैतिक मूल्यों को अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रेरक कहानियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।

कार्यक्रम का संचालन सुषमा जोजोवार और ज्योति तियु ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शकुंतला बाँकिरा, अनंजय प्रसाद, लेखा सिंह, प्रियंकिनी केराई और ईएलसी क्लब के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय में ईएलसी क्लब की स्थापना युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़कर सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!