Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत, पेश की मानवता की मिसाल

घावों का उपचार कर भोजन-पानी की व्यवस्था की, पशु प्रेम और संवेदनशीलता की हुई सराहना

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय देते हुए एक घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर मानवता की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक आवारा कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे और वह दर्द से तड़प रहा था। कुत्ते की हालत देखकर पिंकी गोच्छाईत ने तत्काल उसकी मदद करने का निर्णय लिया। उन्होंने घावों की सफाई की, आवश्यक दवाइयां लगाईं तथा उसके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी की। उनकी इस पहल से घायल कुत्ते को राहत मिली और उसके स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगा।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की जनसुनवाई एवं सोशल ऑडिट संपन्न

बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश

स्थानीय लोगों ने पिंकी गोच्छाईत के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे पशु प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। लोगों का कहना है कि पिंकी गोच्छाईत हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे रहती हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इस बार उन्होंने यह संदेश दिया कि सेवा और करुणा की भावना केवल इंसानों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बेजुबान पशुओं के प्रति भी समान संवेदनशीलता रखनी चाहिए। पिंकी गोच्छाईत ने कहा कि जानवर भी जीवित प्राणी हैं और उन्हें भी दर्द एवं तकलीफ का अनुभव होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई घायल या बीमार पशु दिखाई दे तो अपनी क्षमता के अनुसार उसकी मदद जरूर करें। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!