कोल्हानक्राइमखरसावांझारखंडराज्यशासन प्रशासनसरायकेला

कांद्रबेड़ा में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग में 5 वाहन जब्त

पत्थर और बालू लदे वाहनों के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज, जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में चला सघन जांच अभियान

सरायकेला-खरसावां:- जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन नाका जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वैध दस्तावेज के अभाव और ओवरलोडिंग के मामले में कुल पांच वाहनों को जब्त किया गया।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से कांद्रबेड़ा काली मंदिर तथा कांद्रबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास जांच अभियान चलाया।

पत्थर और बालू लदे पांच वाहन पकड़े गए

जांच के दौरान पत्थर लदे दो हाइवा, बालू लदे दो हाइवा और एक आइसर वाहन को रोककर जांच की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से खनिज परिवहन से संबंधित चालान और अन्य वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन सभी पांच वाहनों के चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

जांच में वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज सामग्री लदे होने का मामला भी सामने आया। इसके बाद जिला खनन पदाधिकारी ने सभी पांचों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जब्त वाहन संबंधित थाना को किए गए सुपुर्द

जब्त वाहनों को सुरक्षा और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला खनन विभाग, स्थानीय प्रशासन और पुलिस के समन्वय से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन करने और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!