कोल्हानझारखंड

Chandil : श्मशान घाट की जमीन पर स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

200 साल पुरानी आस्था से खिलवाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दूसरी जगह निर्माण की मांग की

  • स्वास्थ्य केंद्र के लिए वैकल्पिक जमीन की मांग, मांग नहीं मानी तो होगा आंदोलन

चांडिल : कदमडीह, कुम्हारपाड़ा और सिकली गांव के ग्रामीणों ने मौजा कदमडीह स्थित श्मशान घाट की जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि खाता संख्या 112, प्लॉट संख्या 273 और रकबा 1 एकड़ 57 डिसमिल वाली जमीन का उपयोग पिछले करीब 200 वर्षों से श्मशान घाट के रूप में होता आ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं और ठेकेदारों द्वारा जमीन पर कब्जे की नीयत से यहां निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के भव्य तोरण द्वार का शिलान्यास

ग्रामीणों ने मंत्री और प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों ने इस मामले में मंत्री दीपक बिरुवा, अंचल अधिकारी और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण जरूरी है, लेकिन इसके लिए श्मशान घाट की जमीन का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्वास्थ्य केंद्र को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कदमडीह, कुम्हारपाड़ा और सिकली गांव के ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने आंदोलन की स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!