Jamshedpurकोल्हान

Jamshedpur : सरयू राय से मिलीं बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. भारती मेहता

बिष्टुपुर कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात, कुशलक्षेम की जानकारी ली

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्य एवं जदयू की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. भारती मेहता ने उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान डॉ. मेहता ने सरयू राय का कुशलक्षेम पूछा और दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों ने सामाजिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा से शुरू हुआ विहिप के केंद्रीय सह संगठन मंत्री का झारखंड दौरा, जनजागरण अभियान की घोषणा

झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

डॉ. भारती मेहता के साथ झारखंड राज्य नोनिया महासंघ के कई प्रतिनिधि भी सरयू राय से मिलने पहुंचे। इस दौरान शिव कुमार चौहान, सुरेश महतो, मैनेजर प्रसाद, संजीत सिंह उर्फ महतो, प्रभुनाथ प्रसाद, विनोद कुमार, वीरेंद्र महतो, कृष्णा देवी, मंजू देवी, रीना देवी, दूधनाथ महतो, अंशुल शरण, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा और अजय कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक से विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!