Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*विश्व हृदय दिवस पर नोआमुंडी में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम* 

चाईबासा: विश्व हृदय दिवस के अवसर पर टाटा स्टील के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच), नोआमुंडी की ओर से कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीणों में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 28 और 29 सितंबर को आयोजित कार्यक्रमों में तीन जागरूकता सत्रों के साथ कंटोडिया गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Don’t Miss a Beat” रखी गई। जागरूकता सत्रों में उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा और जीवनशैली से जुड़ी अन्य बीमारियों के कारण, लक्षण, जोखिम और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

जेआरडीटीटीआई में आयोजित जागरूकता सत्र में कंपनी और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया। वहीं कंटोडिया गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 78 लोगों की जांच की गई। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और मलेरिया की जांच के साथ आवश्यक दवाएं दी गईं।

जांच के दौरान उच्च रक्तचाप के चार मामले, मोतियाबिंद का एक मामला और एनीमिया का एक मामला सामने आया। एनीमिया से पीड़ित मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर 8.5 ग्राम प्रतिशत पाया गया। संबंधित मरीजों को आगे की जांच और इलाज के लिए टीएमएच नोआमुंडी में फॉलोअप की सलाह दी गई।

बुखार और सिरदर्द की शिकायत वाले 11 लोगों की मलेरिया जांच की गई। इनमें सात लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए। इनमें Plasmodium falciparum (Pf) और Plasmodium vivax (Pv) दोनों प्रकार के मामले शामिल थे। संक्रमित मरीजों में चार बच्चे थे। इनमें से एक बच्चे को आगे के इलाज और चिकित्सकीय प्रबंधन के लिए टीएमएच नोआमुंडी रेफर किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में टीएमएच नोआमुंडी के डॉ. अमला शंकर चटर्जी, डॉ. अर्नब कुमार मुखर्जी, डॉ. बी. एन. मिश्रा और डॉ. गौरव मिश्रा ने मरीजों की जांच और चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!