Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, 50वें वर्ष में भव्य आयोजन की तैयारी* 

चाईबासा: गांधी टोला दुर्गा पूजा समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा 2026 के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सदस्यों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस वर्ष गांधी टोला में दुर्गा पूजा आयोजन के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसे देखते हुए 2026 को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

समिति के अनुसार, स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर पूजा पंडाल, विद्युत सज्जा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजन को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए समिति के सदस्य आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे।

नई कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक मंत्री दीपक बिरुआ को बनाया गया है। संरक्षक के रूप में नितिन प्रकाश, रामेश्वर प्रसाद, घनश्याम दरबार, राजकुमार शाह, सुनील प्रसाद साव और मधुसूदन अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

अध्यक्ष मनोज पटेल, उपाध्यक्ष शिबू लाल अग्रवाल, घनश्याम प्रसाद, आनंद सिंह, रणजीत सिन्हा, उत्पल गोपालन और सुनील यादव बनाए गए हैं। सचिव की जिम्मेदारी राजू ठाकुर को दी गई है। अविनाश यादव को कोषाध्यक्ष तथा राजमोहन प्रतीक और सुजीत शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संयुक्त सचिव के रूप में शाशिकांत प्रसाद, सुमित सिन्हा, किसलय गोपालन, बबलू दास, शुभम् सिन्हा, रवि प्रसाद, संजय शाह, विक्की यादव, चंदन जेना, विजय गोप, सतीश आम्बस्ता, मनोज कुमार साव, भ्रात शर्मा, संजय सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, राजेश प्रकाश, सुमन दे, राहुल तिवारी, राजेश यादव, अमित यादव और उत्तम राम को जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि गांधी टोला की दुर्गा पूजा पांच दशकों से चली आ रही आस्था, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस वर्ष का आयोजन विशेष महत्व रखता है। समिति ने स्वर्ण जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए विशेष कार्यक्रम और व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया है।

समिति ने चाईबासा के श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्रवासियों से आयोजन में शामिल होने की अपील की है। समिति का कहना है कि स्वर्ण जयंती वर्ष के माध्यम से सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!