Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानझारखंड

Baharagoda : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बहरागोड़ा बंद का व्यापक असर, बाजारों में थमी व्यावसायिक गतिविधियां

भाजपा के आह्वान पर व्यापारियों ने दिया समर्थन, राज्य सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

  • बाजार बंद कर छात्रों के समर्थन में उतरे व्यापारी और कार्यकर्ता
  • बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन में रहे शामिल
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां

बहरागोड़ा : राजधानी रांची में JPSC और JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए बंद का असर मंगलवार को बहरागोड़ा में व्यापक रूप से देखने को मिला। सुबह से ही स्थानीय बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं और व्यावसायिक गतिविधियां लगभग ठप नजर आईं। भाजपा जिला महामंत्री बाप्तु साऊ के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और दुकानदारों से छात्रों के समर्थन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले युवाओं पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बंद के दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर लगाया युवाओं की आवाज दबाने का आरोप

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय व्यापारियों ने भी छात्रों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और आंदोलन को समर्थन दिया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, सुमन कल्याण मंडल, काजल महाकुड, भक्तिश्री पांडा, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, महादेव बैठा, समीर सेनापति, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, दीपंकर साव, सनत भगत, गौरांग साव, पिकलू घोष, समीर नंदी, राजू महतो, श्यामसुंदर पॉल, प्रवीर माईती, रंजीत धावरिया, नारण मंडी, भव रंजन महतो, नारायण राणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!