कोल्हान

सरायकेला में चित्रगुप्त पूजा की धूम, हंसाहुडी और पट्टनायक टोला में गूंजे वैदिक मंत्र

सरायकेला में ज्ञान, लेखनी और न्याय के देवता भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा बुधवार को पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। शहर के हंसाहुडी और पट्टनायक टोला समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। सुबह शुभ मुहूर्त में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू कराई।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त के समक्ष कलम, दवात और बही-खातों को रखकर विशेष पूजा की। मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा से विद्या, बुद्धि और व्यापार में उन्नति का आशीर्वाद मिलता है। बच्चों और युवाओं ने अपनी किताबें व कलम भगवान के चरणों में अर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की कामना की।

हंसाहुडी और पट्टनायक टोला के पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आरती और पुष्पांजलि के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। शाम को पूजा समितियों की ओर से भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा को लेकर पूरे सरायकेला नगर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!