POTKAकोल्हान

Potka : सोमवारी को न्याय दो के नारों के साथ ग्रामीणों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में गांव में निकली रैली, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

  • घटना को आत्महत्या का रूप देने का लगाया आरोप, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में 17 वर्षीय छात्रा सोमवारी पुराण की संदिग्ध मौत के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। रविवार को गांव में पेड़ से लटका शव मिलने के बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। महिला-पुरुषों और युवाओं ने हाथों में सोमवारी पुराण की तस्वीर लेकर “सोमवारी को न्याय दो” के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान पूरा गांव न्याय की मांग को लेकर गूंजता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

इसे भी पढ़ें : Potka : स्वतंत्रता दिवस पर विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण, खेल और सामाजिक कार्यक्रमों में हुए शामिल

ग्रामीणों ने आत्महत्या की आशंका को किया खारिज

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने दावा किया कि सोमवारी पुराण ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों के अनुसार, शव के पास एक पत्र भी मिला था, जिसमें कथित रूप से सोनू नाम के एक युवक का उल्लेख होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जाए। उनका कहना है कि मामले में जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नशामुक्त युवा, शिक्षित समाज और सामाजिक एकता ही सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं – काले

मोबाइल फोन की जांच सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की मांग

ग्रामीणों ने पुलिस से मृतका के मोबाइल फोन की गहन जांच करने की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना की रात उसे किसने फोन किया था और किन परिस्थितियों में वह घर से बाहर गई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए तकनीकी और वैज्ञानिक जांच भी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान गोपाल पुराण, स्थानीय युवक सुजीत पुराण, मृतका की मां अनीता पुराण, पंचायत की मुखिया दुखनी माई सरदार, हल्दीपोखर मुखिया देवी कुमारी भूमिज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!