JamshedpurPOTKAक्राइमघठना दुर्घटनाझारखंडराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

नशे में कार चला रहे चालक ने परिवार को कुचला, छह वर्षीय बच्ची की मौत; अस्पताल पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला/जमशेदपुर:- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर नशे की हालत में कार चला रहे एक चालक ने नदी के पुल पर एक ही परिवार के चार सदस्यों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल छह वर्षीय बच्ची श्रेया कृष्णा सिन्हा की इलाज के दौरान टाटा मेन हॉस्पिटल में मौत हो गई, जबकि बच्ची के माता-पिता और भाई का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

घटना 1 सितंबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार की चपेट में आने से परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान एक महिला नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को करीब एक किलोमीटर आगे से सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में महिला का घुटना टूट गया, जबकि उसके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला के पति और दोनों बच्चों को गंभीर अवस्था में टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान छह वर्षीय श्रेया कृष्णा सिन्हा ने दम तोड़ दिया। बच्ची का शव अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है।

अस्पताल पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घटना की जानकारी मिलने पर घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन 4 सितंबर को टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने इलाजरत परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और बच्ची की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने अस्पताल के चिकित्सकों से बातचीत कर घायल परिवार के सदस्यों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस दौरान विधायक के साथ पूर्व जिला प्रवक्ता गुरमीत सिंह गिल, सोनाराम सोरेन, विक्रम बेसरा, मंगल सोरेन, राहुल अग्रवाल, मनिंदर सिंह और संदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!