Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurजमशेदपुरधर्मधर्म समाजलोकल न्यूज़

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ आयोजन, समिति ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित श्री श्री कैलाश नगर दुर्गा एवं काली पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

पंडित कपिल मुनि मिश्रा ने कराया भूमि पूजन

भूमि पूजन का कार्यक्रम पंडित कपिल मुनि मिश्रा के मंत्रोच्चारण एवं देखरेख में संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधिवत पूजा कर आगामी दुर्गोत्सव के सफल आयोजन की कामना की।

इस अवसर पर पूजा प्रभारी रामकिशोर मिश्रा, समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह, महासचिव संजय सिंह, भूषण सिंह, कोषाध्यक्ष भोला क्षेत्री, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, सह-कोषाध्यक्ष राज किशोर सिंह, उपसचिव अशोक सिंह तथा सचिव सह मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

भव्य पंडाल और प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होंगे

समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा और पूजा पंडाल को भव्य रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा समारोह को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

भूमि पूजन के साथ ही समिति की ओर से दुर्गा पूजा की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!