Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
लोकल न्यूज़

Jamshedpur : राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, उच्च शिक्षा के मुद्दे व शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की रखी मांग

शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक वातावरण पर पड़ रहा है।

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में शिक्षकों के बड़ी संख्या में रिक्त पड़े पदों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक वातावरण पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई कॉलेजों में नियमित शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

वहीं, राज्यपाल ने डॉ गोस्वामी की बातों को गंभीरता से सुना और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।

इसे भी पढ़ें : 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!