Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
POTKAराजनीतिलोकल न्यूज़

26 सितंबर के रांची लोक भवन घेराव को लेकर पोटका में कांग्रेस की बैठक

प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने का किया आह्वान

पोटका: पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को पोटका बाजार प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 26 सितंबर 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से रांची लोक भवन घेराव और प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।

26 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान

बैठक में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 26 सितंबर को रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रखंड से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों के रांची पहुंचने की अपील की।

कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन अयोध्या राम मंदिर में चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं और एमएमडीआर अधिनियम के मुद्दे को लेकर आयोजित किए जाने की बात कही गई।

प्रखंड स्तर पर तैयारियों पर चर्चा

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल होने का आग्रह किया गया।

बैठक में जिला सचिव जयराम हांसदा, सुबोध सिंह, सरदार आनंदपाल, प्रबोद साहू, उदय मुर्मू, सीताराम सोरेन, लासा मुर्मू, शिबू टुडू, काई मामू, संजय हांसदा, लक्ष्मण हेम्ब्रोम, शंकर दत्त सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!