Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हानक्राइमलोकल न्यूज़

Jamshedpur : कपाली में जमीन कारोबारी पर फायरिंग, इलाके में दहशत

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी। घटना में कारोबारी अफसर नवाज  घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं। उन्होंने कपाली वार्ड संख्या-5 में जमीन खरीद रखी है, जहां प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे।

बताया जा रहा है कि अफसर नवाज द्वारा विरोध किए जाने पर एक युवक ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक गोली उनके पैर में लगी, जो आर-पार निकल गई, जबकि दूसरी गोली सिर को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दूसरी ओर सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला रंगदारी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पहले पिलाई शराब, फिर चापड़ से की हत्या, कपाली पुलिस ने किया मो. तौसिफ उर्फ राज हत्याकांड का खुलासा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!