Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
उड़िसाघठना दुर्घटना

बिसरा में बड़ा हादसा टला, राउरकेला-बिसरा मुख्य मार्ग पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार

आशियाना कॉलोनी के समीप अनियंत्रित हुई कार, अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; गंभीर चोट की सूचना नहीं

उड़िसा / बिसरा: राउरकेला-बिसरा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह आशियाना कॉलोनी के समीप एक सड़क हादसे में बड़ा नुकसान होते-होते टल गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

राउरकेला से मनोहरपुर जा रही थी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या OR02BK 5772 राउरकेला से मनोहरपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आशियाना कॉलोनी के पास चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त कार को देखकर स्थिति का जायजा लिया।

गंभीर चोट की सूचना नहीं

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!