Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
Jamshedpurघठना दुर्घटनाजमशेदपुरलोकल न्यूज़सड़क दुर्घटना

परसुडीह में ट्रैक्टर की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की

10 सितंबर को हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सोनू मार्डी ने रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा, पत्नी और छोटे बच्चे को पीछे छोड़ गए

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक सोनू मार्डी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गए हैं।

सदर अस्पताल से रिम्स किया गया था रेफर

बताया गया कि बीते 10 सितंबर, गुरुवार को सोनू मार्डी ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया था। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सामने अब आर्थिक और सामाजिक संकट भी खड़ा हो गया है।

परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर की गिरफ्तारी की मांग

घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और ग्रामीण परसुडीह थाना पहुंचे और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

हालांकि, घटना को लेकर पत्रकारों द्वारा मृतक के परिजनों से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ ट्रैक्टर चालक की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!