Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

चाईबासा में 26वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों प्रतिभागी

चाईबासा। शहर के पिल्लई टाउन हॉल में शनिवार को 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं वर्गों में अपनी योगासन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग बेहद जरूरी है। व्यस्त दिनचर्या के कारण लोग तनाव से जूझ रहे हैं और योग शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। उन्होंने चाईबासा में लगातार राज्य स्तरीय आयोजनों को होने की विशेषता बताया।

विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने कहा कि चाईबासा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं और बच्चों के लिए बेहतर अवसर है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उन्होंने आयोजकों और प्रायोजक रूंगटा स्टील के प्रति आभार जताते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला योग संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। जिला योग एंड स्पोर्ट्स संगठन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय योग फेडरेशन के पूर्व सचिव संजय झा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन विकास दोदराजका ने किया।

झारखंड प्रदेश योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि राज्य के लगभग सभी हिस्सों से प्रतिभागी अपने अभिभावकों और प्रशिक्षकों के साथ चाईबासा पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में अनुभवी निर्णायक मंडल के सदस्य भी विभिन्न क्षेत्रों से शामिल हुए हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और निर्णायकों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता के प्रायोजक रूंगटा स्टील हैं। प्रतिभागियों के रहने और भोजन की व्यवस्था रूंगटा मैरिज हाउस एवं राजस्थान भवन में की गई है। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन मंडली के सदस्य लगातार सक्रिय रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!