कोल्हान

मनोहरपुर हाईवा हादसे में डॉक्टर की मौत, रात 2 बजे समाप्त हुआ सड़क जाम

मनोहरपुर: मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मनीपुर पावर ग्रिड के समीप शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में आरएमपी डॉक्टर प्रह्लाद महतो की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों द्वारा किया गया सड़क जाम देर रात करीब 2 बजे समाप्त हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजन शव के साथ सड़क पर बैठकर मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे।

अज्ञात हाईवा की हुई पहचान

मनोहरपुर पुलिस ने दुर्घटना में शामिल अज्ञात हाईवा की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हाईवा का पंजीकरण नंबर JH06W-0536 है। यह वाहन मनोहरपुर आयरन ओर माइंस, चिड़िया (SAIL) में कार्यरत अधिकृत ठेका कंपनी NK Minerals Pvt. Ltd. का बताया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

कई घंटे चली वार्ता

हादसे के बाद सड़क जाम को समाप्त कराने के लिए पुलिस-प्रशासन, कंपनी प्रतिनिधियों और मृतक के परिजनों के बीच कई घंटे तक वार्ता चली। परिजनों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और उनके बेटे को ठेका कंपनी में नौकरी देने की मांग रखी।

लंबी बातचीत के बाद कंपनी की ओर से तत्काल 2.50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। सहमति बनने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने रात करीब 2 बजे सड़क जाम और धरना समाप्त कर दिया।

मौके पर हुई थी डॉक्टर की मौत

बताया गया कि शनिवार देर शाम मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में बाचमगुटू में क्लीनिक संचालित करने वाले आरएमपी डॉक्टर प्रह्लाद महतो की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!