कोल्हान

चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन, 19 नवंबर को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

जमशेदपुर। श्री श्याम कला भवन, चांडिल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में श्याम मंदिर परिसर में जन्मोत्सव के निमंत्रण कार्ड और पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है।

श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को श्री श्याम प्रभु का 30वां जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत 19 नवंबर को बाबा श्याम की विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 20 नवंबर को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई प्रसिद्ध भजन गायकों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले नवरात्र के दौरान अनुदान कूपन का विधिवत पूजन कर इसकी शुरुआत की गई थी।

पोस्टर एवं निमंत्रण कार्ड विमोचन कार्यक्रम में दुर्गा चौधरी, पवन शर्मा, सुभाष शर्मा, सुनील वर्मा, श्रवण जालान, अश्विनी शर्मा, विकास रूंगटा, मोंटी चौधरी, रोहित चौधरी और पप्पू सुल्तानिया सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!