कोल्हानखरसावां

Manoharpur : भारी बारिश से मनोहरपुर जलमग्न, कोयना-कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा

जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं तालाब, तटवर्ती क्षेत्रों में बढ़ी चिंता, हालात पर प्रशासन की नजर

  • लगातार बारिश से बढ़ी बाढ़ की आशंका, निचले इलाकों में अलर्ट

मनोहरपुर : क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले कई घंटों से जारी बारिश के कारण कोयना और कोयल नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बारिश का पानी कई घरों और गलियों में प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़कें भी जलमग्न होकर तालाब जैसी दिखाई दे रही हैं। जगह-जगह पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें : सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर महादेवशाल में उमड़ा आस्था का सैलाब

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी, लोगों से सतर्क रहने की अपील

लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोग संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हैं। कई परिवार लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। खराब मौसम और जलजमाव के कारण बाजारों में भी असर देखने को मिला तथा कई दुकानें बंद रहीं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से नदी किनारे नहीं जाने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो निचले इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!