कोल्हानचाईबासा

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर महादेवशाल में उमड़ा आस्था का सैलाब

चाईबासा। प्रकाश गुप्ता:के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोइलकेरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार सुबह मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।

मंदिर परिसर में हर-हर महादेव, बोल बम और ओम नमः शिवाय के जयकारे गूंजते रहे। पश्चिमी सिंहभूम के अलावा ओडिशा और बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेवशाल पहुंचे। नाग पंचमी के अवसर पर मां मनसा की भी श्रद्धापूर्वक पूजा की गई।

भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चिकित्सा केंद्र, चाय वितरण और लंगर की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई भी सैकड़ों समर्थकों के साथ महादेवशाल पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले, झारखंड, देश और पूरे विश्व में सुख-शांति की कामना की। साथ ही उन्होंने कांवड़धारियों की सेवा कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और सेवा व्यवस्था में सहयोग किया।

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के कारण महादेवशाल सहित पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!