Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

*15 वर्षों पहले लगाए फलदार पौधे बने ग्रामीणों की अतिरिक्त आय का सहारा* 

चाईबासा: रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से पिछले 15 वर्षों से चलाए जा रहे फलदार पौधा वितरण अभियान के तहत बुधवार को पामपाड़ा गांव में ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। अभियान का उद्देश्य गांव में फलदार पौधों को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को भविष्य में अतिरिक्त आय का स्रोत उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान उस समय रोटरी क्लब के सदस्यों को विशेष खुशी हुई, जब ग्रामीण भारत देवगम, जगदीश देवगम और अर्जुन होनहागा ने बताया कि करीब 10 से 15 वर्ष पहले रोटरी क्लब की ओर से लगाए गए फलदार पौधे अब पेड़ बनकर भरपूर फल दे रहे हैं। ग्रामीण इन फलों को आसपास के बाजारों में बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। ग्रामीण अपने साथ उन्हीं पेड़ों के फल भी लेकर पहुंचे थे।

ग्रामीणों ने बताया कि रोटरी क्लब की पहल से गांव की पहचान धीरे-धीरे फलदार पौधों वाले गांव के रूप में बन रही है। कई परिवारों को इन पेड़ों से आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। वर्षों पहले लगाए गए पौधों को फलदार पेड़ों के रूप में देखकर रोटरी क्लब के सदस्यों ने इसे अपनी सेवा पहल की सार्थकता बताया।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने कहा कि सेवा का सबसे बड़ा पुरस्कार तब मिलता है, जब उसका लाभ वर्षों बाद भी लोगों के जीवन में दिखाई देता है। ग्रामीणों को रोटरी द्वारा दिए गए पौधों के फल बेचकर आय अर्जित करते देखना क्लब के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के प्रायोजक पुनीत सेठिया रहे। उन्होंने अपने स्वर्गीय रोटेरियन शशी भाई सेठिया की पुण्य स्मृति में इस सेवा कार्य को प्रायोजित किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार और महेश खत्री की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने कहा कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!