कोल्हान

*चक्रधरपुर में जल्द बनेगी दो आधुनिक लाइब्रेरी, स्थल निरीक्षण पूरा : सन्नी उरांव*

चाईबासा: शहर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही आधुनिक लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में दो स्थानों पर पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय टीम ने दोनों स्थलों का निरीक्षण पूरा कर लिया है।

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने बताया कि हाल ही में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में चक्रधरपुर के विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इस प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देश पर संबंधित विभाग की टीम ने शहर में स्थल निरीक्षण किया।

सन्नी उरांव ने बताया कि निरीक्षण के बाद लाइब्रेरी निर्माण के लिए दो उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया है। जल्द ही दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर शैक्षणिक माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है। आधुनिक लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को शांत वातावरण में पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी।

नगर परिषद अध्यक्ष ने इस पहल में सहयोग के लिए जिला उपायुक्त के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी बनने से शहर के विद्यार्थियों और युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!