Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में फ्रेशर्स डे का भव्य आयोजन, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

गुवा संवाददाता। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा 11 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करने के साथ उन्हें नई शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनूपम सिंह, महाप्रबंधक (वित्त) तथा विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, महाप्रबंधक (सीएसआर) ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन में प्राप्त शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने कहा कि फ्रेशर्स डे केवल स्वागत समारोह नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में एक नई शुरुआत का उत्सव है। यह उनके सपनों, संकल्पों और संभावनाओं की नई उड़ान का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि डीएवी परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

प्राचार्य ने विश्वास जताया कि नवप्रवेशी विद्यार्थी विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भविष्य में समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन कक्षा 12 के छात्र मोहम्मद अफ्हान एवं खुशी गोस्वामी ने किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!