Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी में युवक ने लगाई छलांग, तीन राज्यों की पुलिस का संयुक्त रेस्क्यू अभियान तेज

बहरागोड़ा: रविवार सुबह बहरागोड़ा और झारपोखरिया थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जामसोला पुराने पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओडिशा के चांधुया कुम्हार टोला निवासी रासबिहारी बेहरा ने अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। युवक पुल पर अपनी टीवीएस स्टार सिटी बाइक संख्या OD 11AM 1169 छोड़कर नदी में कूद गया।

घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर युवक की पहचान की गई और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण घटना के बाद तीन राज्यों की पुलिस और बचाव दल सक्रिय हो गए। ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस एवं अग्निशमन दल के साथ झारखंड की बहरागोड़ा पुलिस तथा पश्चिम बंगाल की गोपीबल्लभपुर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से स्वर्णरेखा नदी में बड़े पैमाने पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। नदी में युवक की तलाश तेज कर दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस और बचाव दल लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!