
पोटका: लगातार हो रही बारिश के कारण हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत अंतर्गत नवदीप नगर में कृष्णा कालिंदी के घर की पिछली मिट्टी की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने का संकट उत्पन्न हो गया है।
घटना की जानकारी कृष्णा कालिंदी ने पंचायत की मुखिया देवी कुमारी को दी। सूचना मिलते ही मुखिया मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।
मुखिया देवी कुमारी ने पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार परिवार को हर संभव सहयोग दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, कृष्णा कालिंदी ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया है। बारिश के बीच रहने की व्यवस्था को लेकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।




