Welcome to Kolhan Samachar Live   Click to listen highlighted text! Welcome to Kolhan Samachar Live
कोल्हान

एसजे डीएवी चाईबासा में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह, नए छात्र नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी

चाईबासा: सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सह एआरओ ओपी मिश्रा ने छात्र परिषद के नव-निर्वाचित सदस्यों को बैज एवं सैश पहनाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया तथा वैदिक हवन-यज्ञ का आयोजन कर वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायी बनाया।

समारोह में हेड बॉय के रूप में ऋषु सिंह तथा हेड गर्ल के रूप में अंशिका कुमारी अग्रवाल को दायित्व सौंपा गया। वहीं आयुष सिन्हा को डिप्टी हेड बॉय और प्रियाशा केशरी को डिप्टी हेड गर्ल के रूप में अलंकृत किया गया।

विद्यालय की खेल गतिविधियों का नेतृत्व करने के लिए दिव्यांश यादव और संजना कुरली को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। परिकेत अग्रवाल एवं वर्षा शर्मा को डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन तथा सोहम मैती और विशिष्ठा पांडेय को कल्चरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर प्राचार्य ओपी मिश्रा ने छात्र परिषद के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, जिम्मेदारी और उत्कृष्ट आचरण के माध्यम से दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने और अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में चयन समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का संचालन शिक्षिका ईशिका कुमारी एवं विजय लक्ष्मी बास्के ने किया। अंत में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि नई छात्र परिषद अपने नेतृत्व, अनुशासन और समर्पण से विद्यालय को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!