कोल्हान

सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का चयन ट्रायल 1 नवंबर को गम्हरिया में

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां जिला कुश्ती संघ की ओर से जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 1 नवंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। यह ट्रायल गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी के अरुणोदय क्लब परिसर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

जिला कुश्ती संघ के अनुसार, इस चयन ट्रायल में सीनियर वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। विभिन्न भार वर्गों में चयनित खिलाड़ियों को झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में प्रस्तावित है।

जिला कुश्ती संघ ने इच्छुक सीनियर पहलवानों से चयन ट्रायल में शामिल होने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सुरेश नारायण चौधरी से मोबाइल नंबर 9693811895 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस चयन ट्रायल के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली पहलवानों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!