कोल्हान

गुवा में महा रक्तदान शिविर, 101 ने कराया पंजीकरण, 85 लोगों ने किया रक्तदान

गुवा। प्रोजेक्ट जागृति–‘बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम तथा गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत के संयुक्त प्रयास से शनिवार को गुवा सेल क्लब में महा रक्तदान दिवस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

शिविर में कुल 101 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि जांच एवं आवश्यक प्रक्रिया के बाद 85 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवाओं के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर को सफल बनाने में गुवा सेल प्रबंधन और गुवा सेल अस्पताल की टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन, डॉ. भेंगरा सहित चिकित्सा टीम ने अपनी सेवाएं दीं। जिला परिषद सदस्य, जनप्रतिनिधि, राशन डीलर, पीडीएस दुकानदार, एमओ, जेएसपीएल जेंडर से जुड़ी महिलाएं तथा विभिन्न महिला समूहों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्वास्थ्य विभाग बड़ाजामदा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रिंस पिंगुआ, चाईबासा सदर अस्पताल के सीएमओ एवं उनकी टीम ने भी रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!