कोल्हान

आधी रात को घर की चारदीवारी तोड़कर कार पर गिरा विशाल आम का पेड़, बाल-बाल बचे लोग

गुवा संवाददाता। गुवा रेलवे मार्केट स्थित मस्जिद लाइन के समीप शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। घर की चारदीवारी के अंदर मौजूद विशाल आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से चारदीवारी टूट गई और उसके पास खड़ी सफेद रंग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार देर रात अचानक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घर में सो रहे लोग घबराकर बाहर निकले। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि विशाल आम का पेड़ चारदीवारी को तोड़ते हुए कार के ऊपर गिर पड़ा है। पेड़ की चपेट में आने से कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। राहत की बात रही कि पेड़ गिरने के समय उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। यदि उस वक्त कोई वहां होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रविवार सुबह घटना की सूचना गुवा वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम पेड़ हटाने में जुटी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी विशाल और पुराना था। अचानक पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!