कोल्हान

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आजसू का कुनबा बरकरार, एक-दो लोगों के पार्टी छोड़ने से नहीं पड़ेगा असर : प्रकाश विश्वकर्मा

जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का संगठन मजबूत और एकजुट है। एक-दो लोगों के पार्टी छोड़ने से संगठन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। यह बातें आजसू नेता प्रकाश विश्वकर्मा ने गोविंदपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।

प्रकाश विश्वकर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी से जिन लोगों ने पद छोड़ा है, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय हो सकता है, लेकिन इसे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी आजसू कार्यकर्ताओं का निर्णय नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का कुनबा काफी बड़ा है और पार्टी के तमाम नेता व कार्यकर्ता मजबूती के साथ संगठन के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश देना है कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी का संगठन पूरी मजबूती के साथ कायम है। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए रामचंद्र सहिस ने पार्टी को मजबूत करने का लगातार काम किया है। आजसू पार्टी अब बरगद के पेड़ की तरह मजबूत हो चुकी है। ऐसे में एक-दो टहनियों के टूटने से बरगद जैसे मजबूत संगठन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।

प्रकाश विश्वकर्मा ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में कुछ कमियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी छोड़ने के बजाय संगठन के भीतर रहकर कमियों को दूर करने की पहल करना ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने हम सभी को राजनीतिक पहचान दी है और पार्टी के लिए सभी कार्यकर्ता हमेशा मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने पार्टी नेतृत्व से भी आग्रह किया कि पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया जाए तथा सभी को साथ लेकर चलने की पहल की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी संवाद और समन्वय बेहद जरूरी है।

प्रेस वार्ता के दौरान आजसू पार्टी के जिला के वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ महिला नेत्री मंजू राज, रूबी गुप्ता, नीलू सिंह, जिला सचिव मृत्युंजय सिंह, जिला सचिव उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लक्कीकांत महतो, प्रखंड सचिव सुधीर सिंह, प्रखंड सचिव सूरज कैवरतो, प्रखंड सचिव मनोज महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर प्रजापति, प्रखंड मीडिया प्रभारी संजय समंता, प्रखंड सचिव सुनील शर्मा, पंचायत सचिव दुर्गेश बाघमारे, पंचायत सचिव कृष्णा गोप समेत कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!