Jamshedpurकोल्हान

जमशेदपुर में स्थापित होगी रामदास सोरेन की प्रतिमा, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे अनावरण !

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जमशेदपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का अनावरण आगामी 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. दूसरी ओर इस आयोजन को लेकर स्व. दास सोरेन के समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह देखा जा रहा है।

रामदास सोरेन झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण नाम रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक क्षेत्र की राजनीति और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन के बाद समर्थकों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

पहली पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर में उनकी प्रतिमा की स्थापना को उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान की स्मृति से जोड़कर देखा जा रहा है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिमा का अनावरण किए जाने से यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। हालांकि उस दिन मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय समारोह में रांची के मोरहाबादी में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन करेंगे। साथ ही जन समूह को संबोधित करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने पर संशय है। हालांकि झामुमो को विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होना निश्चित है।

बताया  जाता है कि अनावरण कार्यक्रम के दौरान रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिमा स्थापना के बाद आने वाली पीढ़ियों को भी उनके सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के प्रति योगदान से परिचित कराने में मदद मिलेगी।

मुख्य बिंदु

जमशेदपुर में रामदास सोरेन की प्रतिमा स्थापित होगी।

पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

15 अगस्त को मुख्यमंत्री कर  सकते हैं प्रतिमा का अनावरण ।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!