कोल्हान

*विश्व दृष्टि दिवस पर चाईबासा में जागरूकता रैली, आंखों की देखभाल का दिया संदेश* 

चाईबासा: 27वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल चाईबासा के सिविल सर्जन प्रशासनिक भवन परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष की थीम “अपनी आंखों से प्यार करें, यह सिर्फ दृष्टि नहीं है बल्कि आपका पूरा भविष्य है” रखी गई। रैली के माध्यम से लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीना कालुंडिया, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रोम, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ मीनू कुमारी, सदर अस्पताल चाईबासा के उपाधीक्षक डॉ शिवचरण हांसदा और कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के मानवशास्त्र विभाग की डॉ मीनाक्षी मुंडा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली सदर बाजार, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटाघर, कोर्ट रोड, रुंगटा हाउस और जैन मार्केट चौक होते हुए वापस सदर अस्पताल चाईबासा के नेत्र चिकित्सालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

रैली में पश्चिमी सिंहभूम जिले के नेत्र सहायक कर्मियों ने लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट का वितरण किया। वहीं नर्सिंग कौशल कॉलेज चाईबासा की प्रशिक्षु एएनएम छात्राएं और सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय चाईबासा की छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लेकर नारे लगाते हुए शामिल हुईं।

रैली में सदर अस्पताल के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा, नेत्र सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, हेमलता माहली, प्राची सिंकु, सुनीता किस्कु, राकेश पूर्ति, बीरेंद्र नाथ महतो और प्रदीप सांडिल, साइटसेवर्स के जिला कार्यक्रम समन्वयक बासुदेव नायक, नर्सिंग कौशल कॉलेज चाईबासा एवं प्रेजा फाउंडेशन के एडमिन इंचार्ज मनोज कुमार सिंहा, सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन बबीता महतो और गार्ड सविता अल्डा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!